छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले टीम पूछताछ के आधार पर लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इस बीच पता चला कि अरविंद सिंह अपनी मां के अंतिम संस्कार में मुक्तिधाम पहुंचा है। ईडी ने वहीं से उसे पकड़ लिया। ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को ईडी की गिरफ्त में आए आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति का करीबी बताया जा रहा है।शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी को काफी दिनों से अरविंद सिंह की तलाश थी. उसके पकड़े जाने को लेकर कई तरह की बातें भी सामने आई थी. हालांकि बाद में कुछ भी पुष्टि नहीं हुई. रविवार को उसकी मां के निधन की जानकारी सामने आई. इसके बाद से ही ईडी ने अपना जाल बुना. वे घर और मुक्ति धाम में नजर रख रहे थे. देर रात तक अरविंद के पहुंचने की कोई खबर नहीं थी. करीब एक बजे अरविंद सीधे रामनगर मुक्तिधाम पहुंचा और ईडी ने घेर लिया.जानकारी के मुताबिक मुक्तिधाम में मौजूद एक पूर्व मंत्री ने ईडी अधिकारियों से कहा कि वे पहले अंतिम संस्कार होने दें. वे काम में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं, लेकिन एक बेटे को मुखाग्नि देने दें. ईडी अधिकारियों ने बात मान ली. उन्होंने अंतिम संस्कार का इंतजार किया और उसके बाद अरविंद और अमित को हिरासत में ले लिया.
Read Next
8 April 2026
सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के चावल की हो रही बेतहाशा कालाबाजारी
8 April 2026
पैरेंट्स यूनियन के सभी जागरूक पालको से अपील, जनदर्शन के दिन कलेक्टर साहब को ज्ञापन देने के लिए सभी दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के पास एकत्रित होवे: जैन
2 April 2026
जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close
