अन्‍य

चरौदा इस्ट खेल मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए स्टैण्ड निर्माण कार्य को मिली शासन से स्वीकृति राशि ₹50.00 लाख रूप्ये की लागत से दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जायेगी

भिलाई- 03 । भिलाई चरौदा क्षेत्र में निवास करने वाले एवं खेल प्रेमियों को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से एक नयी सौगात दी गई है। नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा क्षेत्र के चरौदा ईस्ट खेल मैदान में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की घोषणा के अनुरूप अब बैठने की व्यवस्था की जायेगी।

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, छत्तीसगढ़ द्वारा इसकी पुष्टी करते हुये दिनांक- 27/06/2023 को पत्र जारी कर दिया गया है। जिससे भविष्य में इस खेल प्रांगण का सौंदर्यीकरण और अधिक होगा। यहाँ बता दें कि भिलाई-चरौदा महापौर परिषद् द्वारा पारित प्रस्ताव को शासन द्वारा हरी झंडी दिखाई देने के उपरांत खेल प्रेमियों तथा दैनिक शारीरिक अभ्यास करने चरौदा ईस्ट खेल मैदान जाने वाले लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुये अपनी प्रसन्नता जाहिर की है।

निगम महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई-चरौदा क्षेत्र के नागरिकों को बधाई देते हुये कहा कि चरौदा ईस्ट खेल मैदान में बैठने की व्यवस्था हेतु स्टैण्ड निर्माण कार्य का प्रस्ताव शासन की ओर भेजा गया था। जिस पर अब अनुमति प्राप्त हो गई है। यह खेल मैदान भिलाई-चरौदा में निवास करने वाले लोगो के लिए अब भविष्य में और सुविधायुक्त बनने जा रहा है।

अजय त्रिपाठी निगम आयुक्त द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि कुल राशि ₹50.00 लाख की लागत से चरौदा ईस्ट खेल मैदान में बैठने के लिए स्टैण्ड निर्माण कार्य कराया जायेगा। शासन द्वारा इस संबंध में अब अनुमति प्राप्त हो जाने से त्वरित आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button