छत्तीसगढ़

40 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने की सामग्री गंजी बर्तन व अन्य सामग्री जप्त…

पुलिस अधीक्षक, जिला- राजनांदगांव संतोष सिंह (भा.पु.से.) के आदेशानुसार जिले में चल रहे अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के साथ-साथ अब अवैध शराब बनाने के अड्डों में अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 24.02.2022 के प्रातः मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कि ग्राम बरनाराकला के जंगलों में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बड़ी मात्रा में बनाया जा रहा है, सूचना मिलते ही बोरतलाव पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए अति०पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, अतिoपुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, पुलिस अनु० अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल, उप पुलिस अधीक्षक नासिर बाठी व थाना प्रभारी बोरतलाव अब्दुल समीर के लगातार सतत् मार्गदर्शन में थाने से टीम गठित कर थाना बोरतलाव के बरनाराकला व डोंगरगढ़ क्षेत्र से लगे हुए घने जंगलों में दबिश दिया गया, जो सुन्दर बाड़ी के बाजू नाले में अवैध रूप से भट्ठी लगाकर कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा था, जो पुलिस देखकर एक व्यक्ति दो जरीकेन शराब लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पकड़ाकर 02 जरीकेन में रखे 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं मौके पर पकड़ा गया दूसरे व्यक्ति से 20 लीटर के जरीकेन में भरा 20 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने की सामग्री 03 एल्युमिनिम के बड़े गंज 01 लकड़ी का चटुवा बरामद किया गया। 

दोनों से पूछताछ करने पर 1- राजू नेताम पिता बरातू नेताम उम्र 44 साल एवं 2-लतखोर मंडावी पिता मोहन मंडावी उम्र 35 साल सा० बरनाराकला के रहने वाले बताये।

 इस प्रकार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जुमला कच्ची शराब की मात्रा 40 बल्क लीटर किमती 8000/-रू एवं 03 एल्युमिनिम का गंज किमती 1500/- रूपये जुमला किमती 9500/- रूपये का जप्त कर मौके पर बनाये गये कच्ची भट्ठी को ध्वस्त किया गया। 

थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही कर मौके पर बिना नंबरी अपराध देहाती नालशी कायम कर थाने में अप0क0 18/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। 

उक्त सराहनीय कार्य में सउनि धुरवाराम नागवंशी, प्र.आर. ताज खॉन, तरूण नायक, आर0 मनीष सोनकर, देवसिंग जगत, रविन्द्र दीवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अवैध शराब की बिक्री, परिवहन में अंकुश लगाने के साथ-साथ अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने के अड्डों को भी टारगेट कर बड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button