अन्‍य

गाजियाबाद वायरल वीडियो मामले ने पकड़ा तूल, अब स्वरा भास्कर और ट्विटर के इंडिया हेड के खिलाफ शिकायत दर्ज

गाजियाबाद का वायरल वीडियो, स्वरा भास्कर, ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत
file photo

आउटलुक टीम

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट से जुड़ा वायरल वीडियो का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के लोनी में हुई घटना के संबंध में अभिनेत्री स्वरा भास्कर, ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ पुलिस स्टेशन तिलक मार्ग में शिकायत दर्ज हुई है। जिसपर जांच चल रही है।

यह शिकायत दिल्ली के तिलग मार्ग थाने में कराई गई है। इनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं कि इन सभी ने बुजुर्ग के साथ पिटाई के मामले में भड़काऊ ट्वीट किए थे। एडवोकेट अमित आचार्य द्वारा ये शिकायत दर्ज करवाई गई है।

इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि यूपी के गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक बुजुर्ग की पिटाई की जा रही थी।ो

Related Articles

Back to top button