अन्‍य

गांधी परिवार के करीबी रहे कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, योग करते समय सिर पर लगी थी चोट

कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस (फाइल फोटो)
ट्विटर

e0a497e0a4bee0a482e0a4a7e0a580 e0a4aae0a4b0e0a4bfe0a4b5e0a4bee0a4b0 e0a495e0a587 e0a495e0a4b0e0a580e0a4ace0a580 e0a4b0e0a4b9e0a587 613f5ddc9f057

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

कर्नाटक के मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडिंस का निधन हो गया है। यह जानकारी पारिवारिक सूत्रों द्वारा इसकी पुष्टि की गई है।

80 वर्ष ऑस्कर फर्नांडिस को जुलाई में घर पर योग करते समय गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मस्तिष्क में एक थक्का हटाने के लिए उनकी एक सर्जरी भी हुई थी। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

e0a497e0a4bee0a482e0a4a7e0a580 e0a4aae0a4b0e0a4bfe0a4b5e0a4bee0a4b0 e0a495e0a587 e0a495e0a4b0e0a580e0a4ace0a580 e0a4b0e0a4b9e0a587 613f5ddda9693

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बता दें कि ऑस्कर फर्नाडिंस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में की जाती थी। वह यूपीए सरकार के दौरान सड़क परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं। अभी ऑस्कर फर्नाडिंस राज्यसभा के सांसद थे।

ऑस्कर फर्नाडिंस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में हुआ था। 1980 में कर्नाटक की उडुप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए थे। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।

Related Articles

Back to top button