अन्‍य

गांजा तस्करों की वजह से हुई छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना, पुलिस से भागने के चक्कर में श्रद्धालुओं पर चढ़ाई गाड़ी

गांजा तस्करों की वजह से हुई छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना, पुलिस से भागने के चक्कर में श्रद्धालुओं पर चढ़ाई गाड़ी
ट्विटर

आउटलुक टीम

मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी दो गांजा तस्करों ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव एक बड़ी हृदय विदारक घटना को अंजाम दिया है। इन्होंने अपनी एक्सयूवी कार से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया है। इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। जबकि इनमें से अब तक एक की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बताया जा रहा है दोनों मध्य प्रदेश  से गांजे की तस्करी कर ओड़िसा जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ पुलिस तस्करों को पकड़ने के लिए उनके पीछे थी और वो भाग रहे थे। तभी पत्थलगांव में श्रद्दालुओं को गाड़ी रौंदते हुए निकल गई। घायल श्रद्धालु जमीन पर गिर पड़े और अन्य श्रद्धालु गाड़ी के पीछे भागे। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेलर अडाकर गांजा तस्कर को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, ये हादसा राज्य के जशपुर जिले में हुआ है। कार की चपेट में आए श्रद्धालु, दुर्गा विसर्जन के मौके पर आयोजित जुलूस में शामिल थे। हादसे में मारे गए शख्सा की पहचान 21 वर्षीय गौरव अग्रवाल के रूप में हुई है और वह जशपुर के पत्थसलगांव का रहने वाला है।

इस हादसे के बाद घायलों को आनन-फानन में पत्थलगांव सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कार-मरून रंग की महिंदा जाइलो पर मध्य प्रदेश की नंबर प्लेट थी।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान बबलू विश्वकर्मा (21) और शिशुपाल साहू (26) से हुई है। पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी गांजा तस्कर हैं और मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले हैं, जिन्हें बाद में शहर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button