खेल

तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर टीम के कोच ने दिया अपडेट


लखनऊ लखनऊ जायंट्स का सामना 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा, जिसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स से टीम का मुकाबला होना है. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव कूल्हे में जकड़न के कारण अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे. लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक 19 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जायेंगे.

कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह 19 अप्रैल तक फिट हो जायेगा. हम चाहते हैं कि वह हर मैच खेले. वह काफी मेहनत कर रहा है, लेकिन कल का मैच नहीं खेल सकेगा.’ आईपीएल में डेब्यू के साथ 150 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर सनसनी फैलाने वाले मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को एक ओवर डालने के बाद मैदान से चले गए थे. मयंक ने इस सीजन में अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें 6 विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. उनके नाम सीजन की सबसे तेज गेंद भी दर्ज है, जो उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button