अन्‍य

गणेश विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने सभी थानों के साथ ही पुलिस लाइन से 700 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ड्रोन से होगी भीड़ की निगरानी ;एएसपी सिटी लखन पटले

रायपुर। राजधानी रायपुर में दो दिन बाद अनंत चतुदर्शी के दिन गणेश विसर्जन की शुरुआत होगी। 30 सितंबर को रायपुर झांकी के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन किया जाएगा।

700 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती

गणेश विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के सभी थानों के साथ ही पुलिस लाइन से 700 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही झांकियों में अलग से पुलिस बल लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के सभी थानों के साथ ही पुलिस लाइन से सात सौ से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही झांकियों में अलग से पुलिस बल लगाने की व्यवस्था की जाएगी। झांकियों में सादी वर्दी में भी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को तैनात किया जाएगा।

ड्रोन से होगी भीड़ की निगरानी

रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, कोतवाली चौक, लाखेनगर चौक जहां झांकियां थोक के भाव में पहुंचते हैं वहां भीड़ का दबाव ज्यादा रहता है। ऐसी स्थिति में बदमाश आपराधिक घटना करने की फिराक में रहते हैं। उन स्थानों में एएसपी सिटी ने ड्रोन से निगरानी करने के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर बदमाशों की ड्रोन से निगरानी करने व्यवस्था करने की बात कही है। ज्ञात हो कि गणेश विसर्जन के दौरान निकलने वाली झांकियों की वजह से सड़कों में पैदल चलना मुश्किल होता है, ऐसी स्थिति में पुलिस को पेट्रोलिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीम जिन रास्तों से होकर झांकी निकलेंगी। उन रास्तों को जोड़ने वाली गलियों में पुलिस बाइक से पेट्रोलिंग करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button