छत्तीसगढ़

आनंद मेला में बच्चों ने दिखाए व्यापारिक गुण

Publish Date: | Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM (IST)

पांडुका। गरियाबंद जिले के पांडुका स्थित व्यास पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर आनंद मेला का आयोजन रखा गया। जिसमें स्कूल के संचालक रूपसिंह सिन्हा व मुख्य अतिथि शत्रुघ्न पटेल ने स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा विभिन्ना प्रकार के छोटे और मझोले शाप लगाए गए। बच्चे इसमें खूब व्यापारिक गुण और कुशलता अपने आप कैसे दुकान को संचालित करना है यह सब कार्य को करते दिखे। बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल में मुख्य रूप से गोलगप्पे की दुकान, पास्ता, मैगी तथा घर में बने मिठाई, फल, चकली, पान तथा पैकिंग सामान नमकीन बिस्किट इत्यादि की दुकान बच्चों के साथ-साथ उनके पालक भी बड़ी संख्या में स्कूल परिसर में आए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मेले में पहुंचे लोगों ने इसका लुत्फ भी उठाया। बच्चे अपने शाप के अलावा दूसरे के शाप में भी जाकर खरीदी करते नजर आए तथा पैसों के हिसाब किताब और सामान की देखरेख व्यापारी, बिजनेस आइडिया आदि सब एक साथ सीखने को मिली। इसमें स्कूल के शिक्षक उनके साथ पूरे समय उनके सहयोग के लिए उनके साथ बने रहे। स्कूल के संचालक ने बच्चों का हौसला अफजाई के लिए स्कूल में हो रहे सभी गतिविधियों के लिए बच्चों को पुरस्कृत किए। जिसमें रंगोली, जीके निबंध, खेलकूद के अलावा स्कूल में अच्छे प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। स्कूल के कार्यक्रम को संचालित कर रहे कुलदीप पटेल तथा उनके सभी सहयोगी टीचर स्टाफ को भी पुरस्कृत किया। बच्चों ने लास्ट सभी शाप के बिक्री के उपरांत सामूहिक रूप से डांस किया।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button