अन्‍य

क्या है ‘न्यूजक्लिक’, जिस पर भाजपा ने लगाए करोड़ों रूपए के विदेशी फंडिंग लेने-देश में अराजकता फैलाने के आरोप

क्या है न्यूजक्लिक, जिस पर भाजपा ने लगाए करोड़ों रूपए के विदेशी फंडिंग के आरोप
file photo

e0a495e0a58de0a4afe0a4be e0a4b9e0a588 e0a4a8e0a58de0a4afe0a582e0a49ce0a495e0a58de0a4b2e0a4bfe0a495 e0a49ce0a4bfe0a4b8 e0a4aa 60f42f1567d02

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

विवादों में आई न्यूजक्लिक एक न्यूज वेबसाइट है जिसके प्रधान संपादक एवं संस्थापक के खिलाफ कुछ दिनों पहले विदेशों से चंदा लेने का मामला सामने आया था। अदालत ने प्राथमिकी के सिलसिले में न्यूजक्लिक के निदेशक प्रांजल पांडेय की अग्रिम जमानत की याचिका पर उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। अब भाजपा ने न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक पर विदेशों से करोड़ों रूपयों की फंडिंग के आरोप लगाए हैं।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है, “पोर्टल को विदेशों से फंडिंग किए जा रहे हैं। न्यूजक्लिक खास एजेंडे के तहत देश में काम कर रहा है।”

आगे भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है, “ये पोर्टल विदेशी टूटकिट का हिस्सा है। देश में अराजकता फैलाने की साजिश है और इसी के लिए न्यूजक्लिक की तरफ से काम किया जा रहा है।विदेशों से आए फंडों का देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।”

संबित पात्रा ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, “2014 में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बनी है। कुछ घरेलू नेताओं की आंखों में पीएम मोदी खटक रहे हैं। अब कुछ विदेशी ताकतों की आंखों में भी पीएम खटक रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button