अन्‍य

कौन है आयशा सुल्ताना, जिसे राजद्रोह के मामले में मिली जमानत, मोदी सरकार ने दर्ज किया था मुकदमा

कौन है आयशा सुल्ताना , जिसे राजद्रोह के मामले में मिली जमानत, मोदी सरकार ने दर्ज कराया था मुकदमा
file photo

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

लक्षद्वीप में कोविड-19 के प्रसार पर टिप्पणी को लेकर राजद्रोह के आरोप का सामना कर रहीं फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना को बड़ी राहत मिली है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है।

सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं। स्थानीय मॉडल और अभिनेत्री सुल्ताना ने कई मलयालम फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है।

भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर द्वारा कवरत्ती पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप में कोरोना के प्रसार के लिए ‘जैविक हथियारों’ का इस्तेमाल किया है।

कवरत्ती पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, फिल्म निर्माता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राजद्रोह) और 153 बी (अभद्र भाषा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सुल्ताना का एक राष्ट्रविरोधी कृत्य था, जिसने केंद्र सरकार की “देशभक्ति की छवि” को धूमिल किया। इतना ही नहीं उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। इससे पहले भी भाजपा ने फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए द्वीप में विरोध प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Back to top button