भिलाई। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार 31.07.2023 को प्रार्थिया उपासना चन्द्राकर पिता कन्हैया चन्द्राकर 27 वर्ष निवासी ग्राम सिरसाकला के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30.07.2023 को सिरसाकला भिलाई 03 में FMGE (foreign medical graduate examination) की परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा केन्द्र की जांच के दौरान एक उम्मीदवार रिबादिया घुरविल कुमार हर्षद भाई (Registration no- FMGE 23120132 ) के द्वारा अनुचित साधन अपनाते हुये उनके स्थान पर किसी अन्य के द्वारा परीक्षा दिया गया है। परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीरों और दिनांक 20.07.2023 को आयोजित FMGE के दौरान ली गई तस्वीरों की सावधानी पूर्वक जांच और तुलना करने पर यह पुष्टि किया गया कि परीक्षा दिलाने के लिये उपस्थित उम्मीदवार कोई और है जो किसी अन्य के बदले में फर्जी तरीके से परीक्षा में उपस्थित होकर परीक्षा दिलाया। थाना पुरानी भिलाई में प्रार्थीयां की लिखित आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल परीक्षा केन्द्र सिरसाकला पहुंचकर एक व्यक्ति जो फर्जी रूप से अनुचित साधनों का उपयोग करते हुये किसी अन्य के बदले परीक्षा दिलाते हुये पाये जाने पर संबंधित दस्तावेजों को जप्त कर आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है। जानकारी अनुसार आरोपी का नाम मनीष यादव पिता शभाजीत यादव, उम्र 31 वर्ष, पता निवासी पश्चिम बिहार कालोनी गोमती नगर म.नंबर 537/3, लखनऊ बताया गया है।
Read Next
6 February 2026
(no title)
6 February 2026
विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
6 February 2026
बिलासपुर- चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा
5 February 2026
ब्लड बैंक दुर्ग में हर वर्ष आयोजित होता है विशाल रक्तदान शिविर
5 February 2026
दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
5 February 2026
गलत प्रस्तुतीकरण कर रेरा से छूट लेने के प्रयास पर छत्तीसगढ़ रेरा की कड़ी कार्रवाई
5 February 2026
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
5 February 2026
पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल श्री डेका
5 February 2026
छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण
5 February 2026
जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है – प्रधानमंत्री
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...