अन्‍य

कोविड के मामले घटे तो हिमाचल में स्कूल खोलने पर हो सकता है विचारः शिक्षा मंत्री

आउटलुक टीम –
SEP 10 , 2021

कोविड के मामले घटे तो हिमाचल में स्कूल खोलने पर हो सकता है विचारः शिक्षा मंत्री

कोविड के मामले घटे तो खुलेंगे स्कूल, हिमाचल शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर
FILE PHOTO

आउटलुक टीम

शिमलाः हिमाचल प्रदेश शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की कोविड के मामलों में यदि कमी आती है तो 14 सितम्बर के बाद स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में कॉलेज पहले ही खुल चुके हैं।
ठाकुर ने कहा की हर घर पाठशाला के तहत ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई चल रही है और शिक्षक वट्स एप के माध्यम से नोट्स भी भेज रहे हैं। हालाँकि शारीरिक रूप से पढ़ाई का एक अलग महत्व है लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया है। यदि मामलों में कमी आती है तो स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button