अन्‍य

कोविड के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 25,166 नए केस, 437 मरीजों ने तोड़ा दम

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोविड 19 के मामलों में फिर कमी आई है। भारत में पिछले 24 घंटे में नए कोविड-19 केसों में 23.5 फीसदी गिरावट आई है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 25,166 नए कोविड केस सामने आए और 437 लोगों की मौत हुई है। यह 154 दिनों में सबसे कम मामले हैं।

इससे कोरोना के कुल मामलों की संख्या 32, 250,679 हो गई है। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 369,846 हो गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे 36, 830 लोग कोरोना से ठीक हुए। अब तक ठीक होने वालों की संख्या 31, 448, 754 हो गई है। कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्या 432,079 हो गई है।

Related Articles

Back to top button