अन्‍य

कोरोना संकट: अब C.1.2 वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, मुंबई एयरपोर्ट को नियमों में करना पड़ा बड़ा बदलाव, जानें- इसके बारे में अहम बातें

कोरोना वायरस : अब C.1.2 वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, मुंबई एयरपोर्ट को नियमों में करना पड़ा बदलाव, जानें इसके बारे में अहम बातें
प्रतीकात्मक तस्वीर

आउटलुक टीम

देश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के बाद अब C.1.2 वैरिएंट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिसके चलते मुंबई में बीएमसी ने 3 सितंबर से शहर के हवाई अड्डे पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। जिसके बाद अब यूके, यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे से मुंबई आने वाले सभी लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट करना अनिवार्य हो गया है।

ये भी पढ़ें- कोरोना का संकट बरकरार: महीने के दूसरे दिन 47 हजार से अधिक नए मामले, 509 लोगों की मौत

नए आदेशों के मताबिक हवाई यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वॉरंटाइन होने वाले प्रवधान खत्म कर दिया है। विदेशी यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने सार्स-सीओवी-2 के एक नए वायरल संस्करण की खोज की है, जो वायरस कोविड-19 का कारण बनता है। यह एक अकेला वायरस नहीं है बल्कि आनुवंशिक रूप से समान वायरस का एक समूह है, जिसे C.1.2 के रूप में जाना जाता है।

इस नए वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की टेक्नीकल लीड मारिया वैन केरखोव ने मंगलवार को कहा कि C.1.2 वैरिएंट कम से कम 6 देशों में पाया गया है। यह पहली बार दक्षिण अफ्रिका में रिपोर्ट किया गया था। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नया वैरिएंट चीन के वुहान से निकला मूल वायरस से अधिक संक्रामक है। 

Related Articles

Back to top button