अन्‍य

कोरोना वायरस : 30 हजार से नीचे आए महामारी के नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 97.51%

कोरोना वायरस : 30 हजार से नीचे उतरे महामारे के नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 97.51%
पीटीआई

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में इस महीने पहली बार कोरोना के नए मामले 30 हजार के नीचे आए हैं। बीते दिन कोरोना वायरस के 28 हजार 591 नए मामले आए, 34 हजार 848 रिकवरी हुईं और 338 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इन मामलों में केरल के 20 हजार 487 मामले और 181 मौतें शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.16% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.87% है और रिकवरी रेट 97.51% है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 72.21 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 5.16 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 30 हजार 125 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 54 करोड़ 18 लाख 5 हजार 829 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना के कुल आंकड़े-

कुल मामले : 3,32,36,921
सक्रिय मामले : 3,84,921
कुल रिकवरी : 3,24,09,345
कुल मौतें : 4,42,655
कुल वैक्सीनेशन : 73,82,07,378

Related Articles

Back to top button