अन्‍य

कोरोना वायरस: रिकवरी रेट बढ़कर 96.16%, 24 घंटों में 60753 नए मामले, 1647 लोगों की मृत्यु

कोरोना वायरस: रिकवरी रेट बढ़कर 96.16%, 24 घंटों में 60753 नए मामले, 1647 लोगों की मृत्यु
file photo

आउटलुक टीम

देश में कोविड-19 के नए मामले लगातार कम होते जा रहे हैं, इसके साथ ही मरने वालों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 60,753 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,23,546 हुई। 1,647 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,85,137 हो गई है। 97,743 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,86,78,390 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,60,019 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,00,085 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,23,88,783 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,02,009 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,92,07,637 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 74 दिनों बाद सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98% है।

राज्यों का आंकड़ा-

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 9798 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई वहीं 198 मरीज महामारी से जिंदगी की जंग हार गये। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59 लाख 54 हजार 508 हो गया जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 16 हजार 674 हो गयी।

बिहार में पिछले 24 घंटे में 347 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 594 ठीक हुए लेकिन 09 लोगों की जान चली गई ।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 509 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं सात संक्रमितों की मौत हो गई।

कर्नाटक में शुक्रवार को 5,783 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27.96 लाख से अधिक हो गयी है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 262 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 209 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 460 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

Related Articles

Back to top button