
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि अनुपम भार्गव अपनी पत्नी के साथ कार ड्राइव करते हुए बिलासपुर से रायपुर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। एक्टर अनुपम भार्गव की मौत से फिल्मी जगत में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्टर अनुपम भार्गव अपनी पत्नी के साथ देर रात कार ड्राइव करते हुए बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। कार स्वयं अनुपम चला रहे थे। इसी बीच रास्ते में हाइवे पर उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टर अनुपम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी निकिता जायसवाल गंभीर रूप से हो गईं हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। इस हादसे में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह दुघर्टना सरगांव थाना क्षेत्र की है।
बता दें कि फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव 6 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, सड़क हादसे में उनकी मौत से छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में शोक की लहरफैल गई है।