अन्‍य

कोरोना वायरस: फिर नए मामले 30 हजार के पार, 309 मरीजों ने दम तोड़ा

कोरोना टेस्ट कराती महिला
पीटीआई

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना महामारी का प्रभाव लगातार जारी है। बीते दिन कोरोना वायरस के 30 हजार 773 नए मामले आए, 38 हजार 945 रिकवरी हुईं और 309 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इन मामलों में केरल से सबसे ज्यादा 19 हजार 325 मामले और 143 मौतें शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दिन में कोरोना के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। वहीं देश में अब कोरोना के कुल 3 लाख 32 हजार 158 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल आए मामलों का सिर्फ 0.99 प्रतिशत है।

साप्ताहिक संक्रमण दर भी लगातार 86 दिनों से 3 प्रतिशत के नीचे बनी हुई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर बीते दिन 1.97 प्रतिशत रही।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 59 हजार 895 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 55 करोड़ 23 लाख 40 हजार 168 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 कोरोना के कुल आंकड़े – 

कुल मामले: 3,34,48,163
सक्रिय मामले: 3,32,158
कुल रिकवरी: 3,26,71,167
कुल मौतें: 4,44,838
कुल वैक्सीनेशन: 80,43,72,331

Related Articles

Back to top button