अन्‍य

कोरोना वायरस: धीमी हुई रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 46,148 नए मामले और 979 मौत

कोरोना वायरस: धीमी हुई रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 46,148 नए मामले और 979 मौत
PTI Photo

आउटलुक टीम

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले 24 घंटों में 46,148 नए मरीजों की पुष्टि की गई और 979 लोगों की मौत हो गई। वहीं 58,578 लोग ठीकर हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.89% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.80% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.94% है। 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,21,268 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,36,63,297 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,70,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,63,71,279 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के आंकडे़-

कुल मामले: 3,02,79,331
कुल वसूली: 2,93,09,607
सक्रिय मामले: 5,72,994
मरने वालों की संख्या: 3,96,730

 

Related Articles

Back to top button