अन्‍य

कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में 62,224 केस, 2542 मरीजों की मौत

कंट्रोल होती कोरोना वायरस की लहर, 24 घंटे में 62 हजार नए मामले और 2,542 मौतें
PTI Photo

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमण अब नियंत्रित हो रहा है। धीरे-धीरे कोरोना के नए मामलों और उससे होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में 62,224 नए मामले आने आए हैं, वहीं 2,542 नई मौतों हुई हैं। 1,07,628 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,83,88,100 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,65,432 है। 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,00,458 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,19,72,014 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,30,987 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,33,06,971 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट बढ़कर 95.80% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से कम होकर वर्तमान में 4.17% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22% है जो लगातार 9 दिनों से 5% से कम है।  

कोरोना संक्रमण के आंकड़े-

कुल मामले: 2,96,33,105
कुल डिस्चार्ज: 2,83,88,100
मरने वालों की संख्या: 3,79,573
सक्रिय मामले: 8,65,432
टीकाकरण: 26,19,72,014

राज्यों के आंकड़ें- 

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 11,805 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 23.78 लाख के पार पहुंच गयी जबकि इस दौरान 267 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 30 हजार के पार 30,068 पहुंच गया।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,350 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 15,176 लोग डिस्चार्ज हुए और 388 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 228 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 364 लोग डिस्चार्ज हुए और 12 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले: 3,078, कुल डिस्चार्ज: 14,03,569, कुल मृत्यु: 24,851

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 224 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 528 लोग डिस्चार्ज हुए और 27 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले: 3,610 कुल मामले: 7,88,649

Related Articles

Back to top button