अन्‍य

कोरोना का बढ़ता कहर: बीते दिन 44, 643 नए केस, 29 दिनों में सबसे ज्यादा

कोरोना के मामले में उछाल, बीते दिन 44, 643 नए केस, 29 दिनों से सबसे ज्यादा
फाईल फोटो

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में अगस्त महीने के शुरुआती दिनों में कोविड-19 के 40 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 643 नए मामले आए, 41 हजार 96 रिकवरी और 464 लोगों की कोरोना से मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.36% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.72% है।

कुल मामले: 3,18,56,757
सक्रिय मामले: 4,14,159
कुल रिकवरी: 3,10,15,844
कुल मौतें: 4,26,754

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 57 लाख 97 हजार 808 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 49 करोड़ 53 लाख 27 हजार 595 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16 लाख 40 हजार 287 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 47 करोड़ 65 लाख 33 हजार 650 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button