अन्‍य

कोरोना का कहर: केरल ने बढ़ाई चिंता, लगातार दो दिनों से 22 हजार से ज्यादा नए मामले, 131 मरीजों की मौत

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देशभर में जहां कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है और वहीं केरल में लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। अब भी यहां देशभर के नए मामलों के 50 प्रतिशत से अधिक केस हैं। जबकि लगातार दो दिनों से केरल में 22 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हो रहे हैं, जिससे एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

केरल में बुधवार को कोविड-19 के 22,056 नए केस सामने आए, जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33,27,301 हो गई, जबकि 131 और लोगों की मौत होने के साथ वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,457 हो गई।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार 17,761 लोग संक्रमण से ठीक हुए, जिससे अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 31,60,804 हो गई है। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,49,534 हो गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि नए मामलों में 100 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,46,211 लोग निगरानी में हैं।

पिछले 24 घंटों में, 1,96,902 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 11.2 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्यभर में अब तक, 2,67,33,694 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में मलप्पुरम में 3931, त्रिशूर में 3005, कोझिकोड में 2400, एर्नाकुलम में 2397, पलक्कड़ में 1649, कोल्लम में 1462, अलाप्पुझा में 1461, कन्नूर में 1179, तिरुवनंतपुरम में 1101 और कोट्टायम में 1067 मामले आए हैं।

Related Articles

Back to top button