खेल

एमएस धोनी की जमकर आलोचना हुई, उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ी के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया


नई दिल्‍ली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी आईपीएल में अपने प्रदर्शन के कारण दुर्लभ ही आलोचना का शिकार हुए हैं, लेकिन बुधवार को पंजाब किंग्‍स के खिलाफ वह फैंस की आलोचना का शिकार बने। वजह यह थी कि एमएस धोनी ने डैरिल मिचेल को रन लेने से रोक दिया और माही का यह रवैया फैंस को पसंद नहीं आया। एमएस धोनी ने पारी के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेला। डैरिल मिचेल तेजी से सिंगल लेने दौड़े, लेकिन धोनी ने दो कदम आगे आने के बाद उन्‍हें लौट जाने को कहा। मिचेल ने इतनी देर में सिंगल पूरा किया और जब उन्‍होंने देखा कि धोनी नहीं दौड़े तो वह अपने छोर पर दौड़ते हुए पहुंचे। मिचेल तब रन आउट होने से बच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button