
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 04:54 PM (IST)
रायगढ़ Raigarh news: सारंगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक हिन्दू विधवा महिला के साथ राजधानी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में लव जेहाद का मामला सामने आया है। लव जेहाद का मामला सामने आते ही छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा गया। पीड़िता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मूलत: बिलासपुर निवासी युवती का विवाद सारंगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापगंज में हुआ है। उसके पति की मौत 10 वर्ष पहले हो गई है। इसके बाद महिला अपने ससुराल में स्वजनों के साथ रह रही थी। यहां महिला के मकान में बहुत सारे कमरे हंै जिसे वह किराए दिया करती थी। इसी में एक कमरे में फेरी करने कुछ युवक भी किराये में रहते थे। इसी दौरान महिला का युवक के संपर्क हुआ और उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी। कालांतर में दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया।महिला करीब तीन माह पहले युवक के साथ बिना किसी को कुछ बताएं लापता हो गई। बाद में स्वजनों को पता चला कि वह दिल्ली में रह रही है और एक युवक के साथ रह रही है। युवक ने दिल्ली में रहने के दौरान महिला से शारीरिक संबंध बनाया और वीडियो भी बना लिया।महिला के अनुसार युवक ने खुद को हिंदू बताया था लेकिन दिल्ली में कुछ दिन रहने के बाद पता चला कि वह वास्तव में मुस्लिम है। युवक यहां महिला को वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा और दबावपूर्व गौ मांस खिलाया । इतना ही नहीं मतांतरण भी करा दिया। युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये वसूल लिए। इससे परेशान होकर उसने मामले की शिकायत उत्तरी जिले के डीसीपी से की। बताया जा रहा है महिला के परिवार का बिलासपुर और सारंगढ़ में कापुी प्रभाव है। उनकी राजनीति और सामाजिक पैठ है।
Posted By: Yogeshwar Sharma