दुर्ग। 21 जून 2024 विगत दिनों प्रकाशित एक समाचार अनुसार नेहरू नगर से पुलगांव और पुलगांव से अंजोरा बाइपास तक खम्बे की लाईट बंद होने
के संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने अवगत कराया है कि गंजपारा से रिलाईंस पेेट्रोल पंप तक के मीटर में सी.एस.पी.डी.सी.एल. द्वारा सप्लाई नही आ रही है। जिस कारण लाइटे बंद है, सहायक अभियंता सी.एस.पी.डी.सी.एल. श्री महेन्द्र साहू से दूरभाष द्वारा संपर्क कर पता चला कि केबल में फाल्ट है। जिसे सुधार किया जा चुका है। नेहरू नगर से अंजोरा बाईपास तक हर चौक चौराहे पे बिना सूचना दिये नगर निगम द्वारा बड़े विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिये खोदे गये गड्ढों से केबल कटने पर विद्युत आपूर्ति में रूकावट आ रही है एवं कई स्थानों पर लाईट बंद हो जाती है।