अन्‍य

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, 8 जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, मोदी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के मिले संकेत

आउटलुक टीम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं से पहले कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। इसमें अब केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। थावर को राज्यपाल बनाए जाने से अब ये संकेत स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार कैबिनेट विस्तार को लेकर तेजी से काम कर रही है और कई नए चेहरे को जगह मिल सकती है। वहीं, अब खबर है कि 8 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है।

ये भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट विस्तार: सिंधिया, सर्बानंद से लेकर पारस तक, इन चेहरों को जगह मिलने की अटकलें

केंद्र में थावर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री हैं। खबर ये भी है कि कैबिनेट विस्तार से पहले कई और मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। और नहीं तो उन्हें संवैधानिक पद दिया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फेरबदल किया गया है।, कई राज्यपालों का तबादला करते हुए दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त की गई है।

वहीं, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। 

Related Articles

Back to top button