
भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत परसदा गांव के खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने खेत से बदबू आने पर खेत में प्रदूषित जगह की खोजबीन की जिसमे कि खेत में एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली, जिसकी सुचना ग्रामीणों ने पुलिस विभाग को दी।
घटना का विवरण घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के परसदा गांव में कैवल्य धाम के पीछे खेत मे होना सामने आई, जहां अज्ञात महिला की शव करीब एक सप्ताह पुराना होने के कारण पूरी तरह डीकंपोज हो चुका बताया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL और सीन ऑफ क्राइम टीम की मौजूदगी में पंचनामा किया तथा शव को चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कच्चांदुर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच के अनुसार महिला की उम्र 40-45 वर्ष आंकी जा रही है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। कुम्हारी थाना पुलिस ने आसपास के थानों को शव की सूचना देकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस तरह की घटना पाए जाने पर ग्रामीणों में दहशत सी फैल गई है।