अन्‍य
Trending

कांग्रेस छोड़ भगवाधारी हुए अरोरा, कहा कांग्रेस में अब वरिष्ठों तथा पुराने कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं…सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री व भिलाई भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर प्रत्याशी रिकेश सेन की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कराया भाजपा प्रवेश, क्या अरोरा पलट देंगे कांग्रेस की बाजी

 Bhilai News Breaking- कांग्रेस छोड़ भगवाधारी हुए अरोरा, कहा कांग्रेस में अब वरिष्ठों तथा पुराने कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं…सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री व भिलाई भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर प्रत्याशी रिकेश सेन की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भगवा गमछा पहनाकर कराया भाजपा प्रवेश, क्या अरोरा पलट देंगे कांग्रेस की बाजी..?

भिलाई। कांग्रेस के साथ चार दशक के लंबे राजनीतिक सफर को विराम देकर भिलाई निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने आखिरकर भाजपा का दामन थाम लिया। दुर्ग सांसद पाटन भाजपा के प्रत्याशी व भाजपा घोषणा पत्र के संयोजक विजय बघेल, पूर्व मंत्री व भिलाई भाजपा के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन की मौजूदगी में केेेेंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राजेंद्र अरोरा को भाजपा प्रवेश कराया। राजेंद्र अरोरा के भाजपा प्रवेश करते ही जमकर जयश्रीराम के नारे लगे।

भाजपा प्रवेश करते हुए राजेंद्र अरोरा ने कहा कि कांग्रेस में अब वरिष्ठजनों की पूछ परख नहीं है। उन्होंने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पर उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नहीं रही। अब वहां वरिष्ठों को इज्जत सम्मान नहीं मिलता। इसलिए वे अब भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य हो गए हैं। अरोरा ने दावे के साथ कहा कि कांग्रेस को वैशाली नगर व भिलाई नगर विधानसभा से हारकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दोनों विधानसभाओं में कांग्रेस की हार तय है, यहां कमल खिलने जा रहा है।

बता दे कि राजेंद्र अरोरा कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं। यूथ कांग्रेस से लेकर भिलाई निगम के सभापति तक उनका राजनीतिक सफर रहा है। तीन बार के पार्षद राजेंद्र अरोरा की कैंप, खुर्सीपार की झुग्गी बस्तियों में खासी मजबूत पकड़ है। युवा, वृद्ध, महिला पुरुष उनकी बात मानते है इसलिए सवाल बार बार उठ रहा है कि क्या राजेंद्र अरोरा कांग्रेस की बाजी पलट देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button