अन्‍य

बीजेपी और निषाद पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2022, गठबंधन का हुआ ऐलान

आउटलुक टीम –
SEP 24 , 2021

बीजेपी और निषाद पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2022, गठबंधन का हुआ ऐलान

बीजेपी और निषाद पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2022, हुआ गठबंधन का ऐलान
ट्विटर

आउटलुक टीम

आगामी वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और निषाद पार्टी में बात बन गई है। दोनों ही पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी और निषाद पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि दोनों के साथ-साथ अपना दल भी गठबंधन में शामिल है।लखनऊ में यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी 2022 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निषाद पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी।

यहां भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button