अन्‍य
Trending

एनडीए गठबंधन बनाम नरेंद्र मोदी सरकार की शपथ ग्रहण निश्चित समय पर शुरू हुई। छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मंत्री पद मिलने की संभावना बनी।

रायपुर।  नरेंद्र मोदी बनाम मोदी गठबंधन सरकार की शपथ ग्रहण आज सात निश्चित समय पर शुरू हुई। तय समय के अनुरूप एन डी ए गठबंधन में मोदी जी देश के प्रधानमंत्री चुने गए और आज राष्ट्रपति महोदया जी के सम्मुख भारतीय संविधान के प्रस्तावना के अनुरूप शपथ ग्रहण किए। शपथ ग्रहण समारोह में बिलासपुर सांसद भाजपा गठबंधन के तोखन साहू का नाम मंत्री पद के लिए लगभग तय हो गया है, जिससे कि नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ भवन में बिलासपुर सांसद तोखन साहू से मिलकर उन्हें बधाई दी। तोखन साहू आज शाम को मंत्री पद की शपथ लेंगे

बता दें कि तोखन साहू वर्तमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पटखनी दी है।

बिलासपुर सांसद तोखन
तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बात इनकी सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की करें, तो 2013 में पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चुने गए हैं। 2014-15 में श्री साहू महिला एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति के सदस्य थे। साथ ही सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। उसके बाद 2015 में वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव पद पर आसीन रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button