विगत कुछ सालों में जिस तरह से बचत खातों की संख्या में वृद्धि हुई है उससे साबित होता है कि देश की बड़ी आबादी के पास डेबिट या एटीएम कार्ड मौजूद हैं। अक्सर लोग डेबिट कार्ड को हल्के में लेते हैं और इस पर मिलने वाली सुविधाओं को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि डेबिट कार्ड पर आपको 5 लाख रुपये तक का जीवन बीमा भी मुफ्त मिलता है। बड़ी बात यह है कि इस बीमा के बारे में जानकारी न होने के कारण बहुत कम लोग इसका लाभ उठाते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसका दावा.डेबिट कार्ड पर बीमा कब लें?जब भी आप किसी भी बैंक में अपना बचत खाता खुलवाते हैं तो बैंक आपको तुरंत एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड दे देता है। बैंक के इस कार्ड को जारी करने मात्र से ही आपको दुर्घटना बीमा या जीवन बीमा मिल जाता है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, डेबिट कार्ड धारक को पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (मृत्यु) नॉन एयर इंश्योरेंस उपलब्ध कराया जाता है।आपको कितना बीमा मिलता है?वास्तविक बीमा राशि आपके कार्ड पर निर्भर करती है। मान लीजिए कि किसी व्यक्ति के पास एसबीआई गोल्ड (मास्टरकार्ड/वीज़ा) कार्ड है, तो उसे 2,00,000 रुपये का बीमा कवर मिलता है। यह बीमा कवर तब शुरू होता है जब एटीएम, पीओएस, ई-कॉम जैसे किसी भी भुगतान चैनल के माध्यम से दुर्घटना की तारीख से पिछले 90 दिनों के दौरान कार्ड का कम से कम एक बार उपयोग किया गया हो। (Free Life Insurance on ATM Card)इस तरह भी मिलता है बीमामान लीजिए कि कोई व्यक्ति किसी सरकारी या निजी बैंक के एटीएम का उपयोग कम से कम 45 दिनों से कर रहा है, तो वह कार्ड के साथ मिलने वाले बीमा कवर के लिए पात्र है, लेकिन यह अवधि सीमा अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होती है। होती है। इसके अलावा इसके बीमा की रकम भी बैंकों के अलग-अलग डेबिट कार्ड की कैटेगरी पर तय होती है.ऐसा दावा करेंइस बीमा का दावा करना काफी आसान है. मान लीजिए यदि किसी डेबिट कार्डधारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उस व्यक्ति का नामांकित व्यक्ति उस संबंधित बैंक में जा सकता है और बीमा का दावा कर सकता है। कार्डधारक का मृत्यु प्रमाण पत्र, एफआईआर की प्रति, कार्डधारक के आश्रित का प्रमाण पत्र, मृतक के प्रमाण पत्र की मूल प्रति आदि प्रस्तुत करने पर दावा लिया जा सकता है।किस कार्ड पर कितना बीमा मिलता है?अगर आपके पास क्लासिक कार्ड है तो 1 लाख रुपये, प्लेटिनम कार्ड पर 2 लाख रुपये, सामान्य मास्टर कार्ड पर 50 हजार रुपये, प्लेटिनम मास्टर कार्ड पर 5 लाख रुपये और वीजा कार्ड पर 1.5 से 2 लाख रुपये तक का बीमा दिया जाता है।
Read Next
2 April 2026
जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close
