रायपुर। उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज रात नई दिल्ली के लिए रवाना हुए है। सूत्रों के अनुसार ऐसी जानकारी मिल रही है कि दिल्ली में चरणदास महंत सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहले से ही मौजूद है। ऐसी भी ख़बरें सामने आ रही है कि जल्द ही CWC बैठक को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। ज्ञात हो कि डिप्टी सीएम टीएस बाबा ने आज रात सवा 9 बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हुए है। वे रात्रि 11:05 बजे नई दिल्ली पहुंच चुके है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 9 जुलाई को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। माना जा रहा है कि सिंहदेव दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओ से मिलकर नई जिम्मेदारी मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे टी एस सिंहदेव को हाल ही में राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ा परिवर्तन करते हुए टीएस सिंहदेव को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया है। चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले पार्टी की गुटबाजी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने यह बड़ा फैसला लिया है।
Read Next
6 February 2026
(no title)
6 February 2026
विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
6 February 2026
बिलासपुर- चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा
5 February 2026
ब्लड बैंक दुर्ग में हर वर्ष आयोजित होता है विशाल रक्तदान शिविर
5 February 2026
दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
5 February 2026
गलत प्रस्तुतीकरण कर रेरा से छूट लेने के प्रयास पर छत्तीसगढ़ रेरा की कड़ी कार्रवाई
5 February 2026
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
5 February 2026
पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल श्री डेका
5 February 2026
छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण
5 February 2026
जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है – प्रधानमंत्री
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...