अन्‍य

आयुक्त ने शाॅल ओढ़ाकर दी बिदाई

रिसाली- साडा कार्यकाल से लेकर रिसाली नगर पालिक निगम गठन बाद 39 वर्षों तक सेवाएं देने वाले सहायक ग्रेड दो किशोर बघेल व सफाई कामगार पालन दास को सेवानिवृत्त पर बिदाई दी गई। रिसाली नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय भवन परिसर में समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। आयुक्त आशीष देवांगन ने दोनो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाॅल ओढ़ाया और उपहार देकर सम्मानित कर बिदाई दी।
इस अवसर पर आयुक्त ने क्रमशः 39 व 25 वर्ष तक सेवाएं देने वालों दोनो कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले दोनो कर्मचारियों के पास अनुभव का खजाना है। वे समय पर निगम के अन्य कर्मचारियों को मार्गदर्शन दे। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, अधीक्षक देवव्रत देवांगन, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, नितीश अमन साहू, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, लेखा अधिकारी ऐमन चंद्राकर, स्वास्थ्य विभाग के बृजेन्द्र परिहार, राजस्व विभाग के संजय वर्मा, स्टेनो चन्द्रपाल हरमुख आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button