देश

सुपरटेक बिल्डर के मालिक समेत पांच पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज


नोएडा। सुपरटेक बिल्डर के अध्यक्ष आरके अरोड़ा समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने 73.80 लाख रुपये ले लिए और उसे फ्लैट भी नहीं दिया।
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना बिसरख में सुपरटेक बिल्डर के अध्यक्ष आरके अरोड़ा समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने ताया कि संजय सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर आरके अरोड़ा और अन्य के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सिंह ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सुपरटेक बिल्डर के अध्यक्ष आरके अरोड़ा, एमडी मोहित अरोड़ा, प्रबंधक राजमंगल, योगेश गोस्वामी तथा एक अन्य निदेशक ने इको विलेज में फ्लैट देने के नाम पर 73.80 लाख रुपये ले लिए और उसे फ्लैट नहीं दिया गया है।
फरियादी ने बताया कि शिकायत पर धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुपरटेक बिल्डर के मालिक के खिलाफ नोएडा समेत कई जगहों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें एक मामले में ईडी गिरफ्तार भी कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button