आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु अंतिम सूची जारी, 25 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव-एम. के अंतर्गत परिक्षेत्र सिकोला के आंगनबाड़ी केन्द्र आमापेण्ड्री में रिक्त कार्यकर्ता पद की भर्ती हेतु अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उक्त सूची परियोजना कार्यालय जामगांव-एम. तथा जनपद पंचायत पाटन में चस्पा की गई है। इस संबंध में पात्र अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।
दावा-आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव-एम. में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।