अन्‍य

असम में दर्दनाक हादसा, ब्रह्मपुत्र नदी में 100 यात्रियों से भरी दो नावों की जोरदार टक्कर; दर्जनों लापता, अधिकांश की मौत होने की आशंका

Home
देश राज्य
असम में दर्दनाक हादसा, ब्रह्मपुत्र नदी में 100 यात्रियों से भरी दो नावों की जोरदार टक्कर; दर्जनों लापता, अधिकांश की मौत होने की आशंका

आउटलुक टीम –
SEP 08 , 2021

आउटलुक टीम

असम के जोरहट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार की शाम को भीषण नाव दुर्घटना हो गई है। इस बोट में लगभग 100 यात्री सवार थे। सौ से अधिक लोगों से भरी दो नावों के बीच भीषण टक्कर हुई है। दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर है। नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। डर है कि इसमें से कईयों की मौत हो सकती है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल सर्च-ऑपरेशन जारी है। उन्‍होंने अपने मंत्री बिमल बोरा को शीघ्र माजुली जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर जोरहाट के नीमतीघाट में नाव दुर्घटना के बारे में पूछा है और अब तक बचाए गए लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी ली है।”

Related Articles

Back to top button