दुर्ग। जिले के धमधा क्षेत्र में ग्राम घटियाखुर्द गाँव तथा अहिवारा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण का कार्य संचालित होने की सूचना पर आबकारी स्टॉफ द्वारा 02 सितम्बर 2023 के तड़के सुबह स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी गई। आबकारी विभाग द्वारा सफलता पूर्वक कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध कर 215 लीटर गुड़ निर्मित अवैध कच्ची शराब, 400 किलोग्राम किण्वन गुड जो कि शराब बनाने हेतु तैयार है। 522 लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा, 126 लीटर अवैध गोआ व्हिस्की। इस प्रकार कुल 279.8 लीटर अवैध शराब तथा 400 किग्रा कच्चा माल बरामद बाजार मूल्य 92,550/करने में सफलता प्राप्त की। सहायक आयुक्त आबकारी के अनुसार एक आरोपी अनिल पारधी पिता बबलू पारधी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01 सितम्बर 2023 को आबकारी विभाग द्वारा अंजोरा पुलगाव मार्ग पर अवैध शराब के परिवहन विक्रय की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 60 पाव, कुल मात्रा 108 बल्क लीटर देशी मदिरा मशाला तथा सीजी-07 सीएल-0334 पर्पल टीवीएस जुपिटर क्लासिक स्कूटी जप्त किया गया, जप्त वस्तुओं का कुल बाजार मूल्य 81600/है। उक्त प्रकरण में वीरेंद्र साहू पिता बरातू राम साहू आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आबकारी विभाग द्वारा कायम किए गए प्रकरणों में एस.एन. साहू, निर्मला ठाकुर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, रमेश तिवारी आबकारी मुख्य आरक्षक तथा संदीप तिर्की आबकारी आरक्षक का योगदान रहा।
Read Next
दुर्ग
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
