
संघ का विस्तार और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
प्रमुख प्रस्ताव:
1. संघ का विस्तार छत्तीसगढ़ के विभिन्न खदानों में
2. केंद्रीय कार्यकारिणी के रिक्त पदों की पूर्ति
3. लीज पर दी गई भूमि की जांच
4. भा.म.सं. महासंघ से अस्थायी अलगाव
विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा का सम्मान समारोह
संघ के कार्यों की सराहना और भविष्य में समर्थन की घोषण
अहिवारा। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक नंदिनी खदान परिक्षेत्र में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एम.पी. सिंह ने की और संचालन संघ के महामंत्री उमेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री दिनेश पांडेय, दुर्ग जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी और बालोद जिला मंत्री मुस्ताक अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राजहरा, नंदिनी, हिर्री, किरणडुल और बचेली से आये पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया।
1. संघ का विस्तार: संघ के विधान की धारा 2.1 के अनुसार, संघ का विस्तार छत्तीसगढ़ के विभिन्न नॉन-कोल माइंस में करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव के अंतर्गत बैलाडीला में एनएमडीसी के दो खदान किरंदूल लौह अयस्क खदान और बचेली के लौह अयस्क खदान में संघ की शाखा विस्तार को सर्वसम्मति से अनुमति दी गई और इन खदानों से दो-दो सदस्यों को संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह देने की अनुमति भी प्रदान की गई।
2. रिक्त पदों की पूर्ति: संघ के विधान की धारा 19 के तहत, केंद्रीय कार्यकारिणी में रिक्त 06 पदों को मनोनयन द्वारा भरने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। संघ के अध्यक्ष (केंद्रीय) और महामंत्री को मनोनयन का अधिकार दिया गया, और नए मनोनीत सदस्यों की विधिवत घोषणा जल्द ही की जाएगी।
3. लीज पर दी गई भूमि की जांच: नंदिनी खदान में बीएसपी प्रबंधन द्वारा मेसर्स जे.के. लक्ष्मी सीमेंट को रेल लाइन हेतु 1.74 हेक्टेयर भूमि लीज पर दी गई है। संघ को मिली शिकायत के अनुसार, इसमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियमों और कानूनों की अनदेखी की गई है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष और महामंत्री को इस मामले की गहन जांच का अधिकार दिया गया और आवश्यक होने पर इसे सक्षम फोरम के समक्ष रखने का अधिकार भी प्रदान किया गया।
4. महासंघ से अलगाव: . भारतीय मजदूर संघ के कमजोर और स्वार्थी नेतृत्व के कारण महासंघ कर्मियों के हितों के प्रति अक्षम साबित हो रहा है। खदान मजदूर संघ भिलाई ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि जब तक महासंघ में उक्त कमजोर, स्वार्थी, प्रबंधन परास्त, भाई-भतिजावादी नेतृत्व रहेगा, तब तक खदान मजदूर संघ महासंघ से अपने आपको अलग रखेगा और खदान में महासंघ के पदाधिकारी भी अपने पद से इस्तीफा देंगे।

बैठक की समाप्ति के बाद, अहिवारा क्षेत्र के विधायक श्री डोमनलाल कोसेवाड़ा जी का आतिथ्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक महोदय को श्रीराम जी की मूर्ति भेंट की गई। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उन्होंने संघ के क्रियाकलापों पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी संघ के कार्यों में पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।