
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 05:28 PM (IST)
बिलासपुर। Bilaspur Crime News: दो हजार के लिए युवकों ने पड़ोसी का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर मारपीट करते हुए स्र्पये की मांग करने लगे। इसी बीच कोतवाली पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक वहां से भागने लगे। आशंका होने पर पुलिस ने गली के अंधेरे में जाकर देखा तो एक युवक बंधा हुआ था। युवक को मुक्त कराने के बाद टीम उसे थाने ले आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।जूना बिलासपुर के पचरीघाट में रहने वाला देवेश देवांगन रोजी मजदूरी करता है। उसने फजलबाड़ा में रहने वाले सैफु से दो हजार स्र्पये उधार लिए थे। स्र्पये नहीं चुका पाने के कारण सैफु और उसके साथी देवेश को धमकाते थे। शुक्रवार की रात नौ बजे वह अपने घर में था। इसी दौरान सैफु अपने साथियों शीबू और अन्य युवकों के साथ आया। सैफु ने अपने साथियों के साथ देवेश को जबरन गांधी चौक ले गया। वहां पर दो तीन घंटे तक उसे बिठाए रखा। इस दौरान उन्होंने स्र्पये की मांग की। इसके बाद फजल बाड़ा में लेकर देवेश के पैर को बांध दिया।इसके बाद अपने परिचित से स्र्पये लाने की मांग करने लगे। इसी बीच पुलिस की पेट्रोलिंग टीम फजलबाड़ा की ओर आई। पुलिस को देखते ही युवक वहां से भागने लगे। युवकाें को भागते देख पुलिस की टीम को आशंका हुई। पेट्रोलिंग टीम ने अंधेरे गली की ओर जाकर देखा। वहां एक युवक बंधा हुआ था। पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। इसके बाद उसे लेकर थाने आ गई। थाने में देवेश ने घटना की जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।
Posted By: Yogeshwar Sharma