अन्‍य

अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती

अचानक सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

नई दिल्ली: सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ गई है। सोनिया गाँधी को हल्के बुखार के लक्षणों के साथ दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं, उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं। न्यूज़ एजेंसी ANI के हवाले से ये जानकारी सामने आई।

सोनिया गांधी इससे पहले भी इसी तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं और पूर्व में इसी अस्पताल में उनका ईलाज चला था। सोनिया गांधी हाल ही में मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button