टेक्नोलॉजी

1000GB से ज्यादा डेटा और फ्री कॉल, Reliance Jio के साल भर चलने वाले प्लान

अगर आप रिलायंस जियो (Reliance Jio) के यूजर्स हैं और एक बार फोन रिचार्ज कराकर साल भर के लिए छु्ट्टी चाहते हैं तो जियो के पास आपके लिए कई बेहतरीन प्लान हैं। यह जियो के सालाना रिचार्ज प्लान हैं। जियो के इन प्लान में आपको 1,095GB तक डेटा मिलता है। इन रिचार्ज प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं तो आइए जानते हैं जियो के यह कौन-कौन से अनलिमिटेड प्लान और इनमें क्या बेनेफिट्स मिलते हैं।

730GB डेटा, हर महीने का खर्च 240 रुपये 

रिलायंस जियो के पास 2879 रुपये का रिचार्ज प्लान है। प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अगर हर महीने के खर्च के हिसाब से जोड़े तो जियो के इस प्लान में एक महीने का खर्च 239.9 रुपये का पड़ता है। प्लान में हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है। यानी, प्लान में टोटल 730GB डेटा दिया जाता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही, जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

740GB डेटा और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन, हर महीने का खर्च 260 रुपये

रिलायंस जियो का एक प्लान 3119 रुपये का है। प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। प्लान में हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, प्लान में 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। यानी, प्लान में टोटल 740GB डेटा मिलता है। अगर हर महीने के खर्च के हिसाब से जोड़े तो जियो के इस प्लान में एक महीने का खर्च 259.9 रुपये पड़ता है। प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। प्लान में फ्री कॉलिंग के अलावा हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।   

912.5GB डेटा, हर महीने का खर्च 250 रुपये

रिलायंस जियो का एक प्लान 2,999 रुपये का है। प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। इस प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा दिया जाता है। यानी, प्लान में टोटल 912.5GB डेटा मिलता है। अगर हर महीने के खर्च के हिसाब से जोड़े तो जियो के इस प्लान में एक महीने का खर्च 249.9 रुपये पड़ता है। जियो के इस प्लान में फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

1095GB डेटा, हर महीने का खर्च 350 रुपये

रिलायंस जियो के इस प्लान में हर दिन 3GB डेटा दिया जाता है। जियो का यह प्लान 4199 रुपये का है। प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। प्लान में टोटल 1095GB डेटा मिलता है। अगर हर महीने के खर्च के हिसाब से जोड़े तो रिलायंस जियो के इस प्लान में 1 महीने का खर्च 349.9 रुपये पड़ता है। प्लान में फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही, प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button