दुर्ग। 26 मार्च 2024/ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में सलग्न मतदान कर्मियों हेतु प्रारूप-12/12क में प्रविष्टि हेतु आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे ने सर्व सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट, सर्व विभाग एवं कार्यालय प्रमुख और सर्व मास्टर ट्रेनर्स को छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पत्र का हवाला देते हुए अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य में सलग्न कर्मचारियों/अधिकारियों को डाक मतपत्र/ई.डी.सी. के माध्यम से मतदान कराया जाना है। इसके लिए अत्यंत आवश्यक है कि प्रारूप-12/12क में सभी कर्मचारी/अधिकारियों का भाग संख्या एवं सरल क्रमांक सही-सही दर्ज हो, ताकि उन्हें सही डाक मतपत्र/ई.डी.सी. जारी किया जा सके। विदित हो कि प्रदेश में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के अनुसार संपन्न कराया गया है, जिसमें निर्वाचक नामावली एकीकरण के कारण विधानसभा निर्वाचन-2023 में की गई पीपीईएस की एन्ट्री से अब सरल क्रमांक/भाग संख्या एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक परिवर्तित हो चुका है। मतदान कर्मियों एवं अन्य निर्वाचन कर्मचारी/अधिकारियों को वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अपना अद्यतन मतदाता सरल क्रमांक/भाग संख्या खोजे जाने की प्रक्रिया विस्तार से बताई जाये ताकि इनके द्वारा भरे जाने वाले प्रारूप-12/12क में मतदाता सरल क्रमांक/भाग सख्या एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-सही-सही प्रविष्ट किया जा सके। जिले के प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र के सभी कक्षों में एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की व्यवस्था रखी जाए ताकि वह वोटर सर्विस पोर्टल/वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदान कर्मियों को ईपिक नंबर के आधार पर उनके सही-सही भाग संख्या एवं सरल क्रमांक से अवगत करा सके।
Read Next
8 February 2026
मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का लिया जायजा।
7 February 2026
रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया
7 February 2026
कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
7 February 2026
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 08 फ़रवरी को 87 लाख से अधिक की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण
7 February 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री साय
7 February 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
7 February 2026
तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
7 February 2026
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निजनिवास पर परिवार सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का स्वागत अभिनंदन किया….
7 February 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित
7 February 2026
आई०जी०आई०एम०एस० के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० मनीष मंडल के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बरियारपुर टेटिया बम्बर एवं धरहरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने से संबंधित विद्यालय चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश
7 February 2026