UAE में ICC Women’s T20 World Cup 2024 खेला जा रहा है जिसके पहले सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 6 बार की चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाई। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराने में कामयाब हुई है। यही नहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सिर्फ तीसरी जीत है।
6 बार की चैंपियन का सफर खत्म6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला T20 वर्ल्ड कप के नौ संस्करणों में केवल दूसरी बार फाइनल से पहले बाहर हुई। यही नहीं, साल 2009 के बाद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल नहीं खेलेगी। इस सेमीफाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हराया था। अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पिछले सभी सातों मैच हारे थे। लेकिन इस बार टीम इतिहास बदलने में सफल हुई। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ पर लगाम लग गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में लगातार 15 जीत दर्ज की थी। वे पिछले 7 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे थे। लेकिन इस बार उनका लगातार 8वीं बार फाइनल में जाने का सपना साउथ अफ्रीकी टीम ने चकनाचू कर दिया।Read Next
खेल
22 October 2024
CSK के CEO ने किया खुलासा: क्या खेलेंगे MS Dhoni IPL 2025?
खेल
19 October 2024
भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, जानें तारीख और समय
खेल
15 October 2024
रणजी ट्रॉफी 2024: रेलवे ने चंडीगढ़ को 181 रनों से हराया
खेल
8 October 2024
इंटर स्कूल क्लाइंबिग स्पर्धा में इन्दौर ओवरऑल चैंपियन
खेल
8 October 2024
पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने पूजा बोमन के साथ की सगाई
22 October 2024
IND vs NZ: न्यूजीलैंड से हार के बाद भारत की WTC फाइनल की उम्मीदें खतरे में
22 October 2024
CSK के CEO ने किया खुलासा: क्या खेलेंगे MS Dhoni IPL 2025?
22 October 2024
न्यूजीलैंड से हार के बाद विराट कोहली पहुंचे कीर्तन में: अनुष्का ने बांधा समां
19 October 2024
भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, जानें तारीख और समय
15 October 2024
रणजी ट्रॉफी 2024: रेलवे ने चंडीगढ़ को 181 रनों से हराया
15 October 2024
हरमनप्रीत सिंह: HIL नीलामी में सबसे महंगे बने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह
11 October 2024
PAK vs ENG: पाकिस्तानी फैंस की नाराजगी, बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल
11 October 2024
जो रूट का पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
8 October 2024
इंटर स्कूल क्लाइंबिग स्पर्धा में इन्दौर ओवरऑल चैंपियन
8 October 2024
पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने पूजा बोमन के साथ की सगाई
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close