चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2025) में खेलेंगे या नहीं? इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। नए नियम के मुताबिक, धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया जा सकता है। सीएसके उन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीद सकती है।
नए नियम के मुताबिक, जिस खिलाड़ी ने पिछले 5 सालों से इंटनेशनल क्रिकेट नहीं खेला या जिसके पास सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं है वह अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल सकता है।वहीं, सभी फेंचाइजियों के पास 31 अक्टूबर का समय है अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को देने का। इस बीच सीएसके के सीईओ विश्वनाथन ने काशी विश्वानाथन (Kasi Viswanathan) ने तमिल न्यूज वेबसाइट स्पोर्ट्स विकातन से बातचीत करते हुए धोनी की उपलब्धि पर बयान दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?IPL 2025 में MS Dhoni को खेलते हुए देखा जाएगा?दरअसल, सीएसके (CSK) के सीईओ ने स्पष्ट किया है कि सीएसके फ्रेंचाइजी ने एमएस धोनी को टीम में शामिल करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि धोनी सीएसके टीम में खेलें, लेकिन धोनी ने हमें अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का कहना है कि मैं 31 अक्टूबर से पहले आपको बता दूंगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह खेलेंगे। अगर धोनी हां करते हैं, तो उन्हें केवल 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है क्योंकि उन्होंने 2019 के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इससे धोनी ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी के रूप में योग्य बन जाते हैं।इस बीच एमएस धोनी को हाल ही में बिल्कुल नए लुक में देखा गया है। ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि उन्हें धोनी को आईपीएल 2025 में भी देखने का मौका मिलेगा।MS Dhoni का ऐसा रहा IPL करियरएमएस धोनी का आईपीएल करियर उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने लीग का हर एक सीजन खेला है। उन्होंने IPL के 17 सीजन में 264 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.13 की औसत और 137.54 की स्ट्राइक-रेट से 5243 रन बनाए हैं। धोनी के नाम इस दौरान 24 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी ने घुटने की सर्जरी के बाद आईपीएल 2024 में वापसी की थी। उन्हें पिछले सीजन में कई बार आईसपैक लगाते हुए देखा गया था। उन्होंने फिर भी फिनिशर के तौर पर शानदार प्रदर्शन दिखाया और 14 मैच खेलते हुए 161 रन अपने नाम किए थे।Read Next
खेल
19 October 2024
भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, जानें तारीख और समय
खेल
15 October 2024
रणजी ट्रॉफी 2024: रेलवे ने चंडीगढ़ को 181 रनों से हराया
खेल
8 October 2024
इंटर स्कूल क्लाइंबिग स्पर्धा में इन्दौर ओवरऑल चैंपियन
खेल
8 October 2024
पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने पूजा बोमन के साथ की सगाई
22 October 2024
IND vs NZ: न्यूजीलैंड से हार के बाद भारत की WTC फाइनल की उम्मीदें खतरे में
22 October 2024
न्यूजीलैंड से हार के बाद विराट कोहली पहुंचे कीर्तन में: अनुष्का ने बांधा समां
19 October 2024
भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, जानें तारीख और समय
19 October 2024
ICC Women’s T20 World Cup 2024: T20 WC में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका
15 October 2024
रणजी ट्रॉफी 2024: रेलवे ने चंडीगढ़ को 181 रनों से हराया
15 October 2024
हरमनप्रीत सिंह: HIL नीलामी में सबसे महंगे बने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह
11 October 2024
PAK vs ENG: पाकिस्तानी फैंस की नाराजगी, बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल
11 October 2024
जो रूट का पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
8 October 2024
इंटर स्कूल क्लाइंबिग स्पर्धा में इन्दौर ओवरऑल चैंपियन
8 October 2024
पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने पूजा बोमन के साथ की सगाई
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close