पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीटों को उत्तर प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी एथलीटों को नकद पुरस्कार भी वितरित करेंगे। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में 14 ओलंपियंस और पैरालंपिक एथलीट्स को सम्मानित किया जाएगा। पेरिस पैरालंपिक गेम्स में के टी 64 इवेंट में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को 6 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
सुहास एल वाई और अजीत सिंह को 4-4 करोड़पेरिस पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुहास एल वाई और अजीत सिंह को 4-4 करोड़ रुपए, प्रीति पाल को 2 कांस्य पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपए और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिमरन एक करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसी तरह पेरिस ओलंपिक गेम्स में ब्रांज मेडलिस्ट रहे भारतीय हॉकी टीम में शामिल ललित उपाध्यक्ष व राजकुमार पाल को एक-एक करोड़ रुपए की धनराशि पुरस्कार राशि के तौर पर वितरित की जाएगी।एथलीटों को मिलेंगे कुल 22.70 करोड़ के पुरस्कारइस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश की सरकार सभी एथलीटों को मिलाकर कुल 22.70 करोड़ की राशिद प्रदान कर रही है। इस सम्मान समारोह के जरिए जहां एक ओर वैश्विक पटल पर देश व दुनिया का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की प्रशस्ति होगी, वहीं युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। सम्मानित होने वाले मेडलिस्ट्स में प्रवीण कुमार, सुहास एलवाई, अजीत सिंह, प्रीति पाल, सिमरन, ललित उपाध्याय व राज कुमार पाल प्रमुख हैं।खिलाड़ियों की प्रेरक कहानियों से युवाओं को मिलेगा प्रेरणाइसी प्रकार, पेरिस ओलंपिक व पैरालंपिक गेम्स में प्रतिभाग कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पारुल चौधरी, अनु रानी, प्रियंका गोस्वामी, प्राची चौधरी, साक्षी कसाना, दीपेश कुमार तथा यश कुमार को 10-10 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इन सभी खिलाड़ियों के साथ संवाद कर सीएम योगी इनकी प्रेरक कहानियों को भावी खिलाड़ियों के सामने रखकर उनको प्रेरित करने का कार्य करेंगे।Read Next
खेल
22 October 2024
CSK के CEO ने किया खुलासा: क्या खेलेंगे MS Dhoni IPL 2025?
खेल
19 October 2024
भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, जानें तारीख और समय
खेल
15 October 2024
रणजी ट्रॉफी 2024: रेलवे ने चंडीगढ़ को 181 रनों से हराया
खेल
8 October 2024
इंटर स्कूल क्लाइंबिग स्पर्धा में इन्दौर ओवरऑल चैंपियन
22 October 2024
IND vs NZ: न्यूजीलैंड से हार के बाद भारत की WTC फाइनल की उम्मीदें खतरे में
22 October 2024
CSK के CEO ने किया खुलासा: क्या खेलेंगे MS Dhoni IPL 2025?
22 October 2024
न्यूजीलैंड से हार के बाद विराट कोहली पहुंचे कीर्तन में: अनुष्का ने बांधा समां
19 October 2024
भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, जानें तारीख और समय
19 October 2024
ICC Women’s T20 World Cup 2024: T20 WC में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका
15 October 2024
रणजी ट्रॉफी 2024: रेलवे ने चंडीगढ़ को 181 रनों से हराया
15 October 2024
हरमनप्रीत सिंह: HIL नीलामी में सबसे महंगे बने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह
11 October 2024
PAK vs ENG: पाकिस्तानी फैंस की नाराजगी, बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल
11 October 2024
जो रूट का पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
8 October 2024
इंटर स्कूल क्लाइंबिग स्पर्धा में इन्दौर ओवरऑल चैंपियन
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close