
Publish Date: | Thu, 02 Dec 2021 12:05 AM (IST)
मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में शुरू हो गई है। सुबह से कृषक धान बेचने पहुंचे गए थे। नोडल अधिकारी भी केंद्रों में व्यवस्था संभाले हुए थे। कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले दिन शाम 5.30 बजे तक 12 हजार 549 क्िवटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी शीतल भोई ने बताया कि आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में वृद्धि होगी। जिले के सभी खरीदी केंद्र में शाम तक खरीदी की गई।अब पुराने बारदाने की दर होगी 25 रुपये प्रति नग : राज्य शासन द्वारा किसानों की हित को दृष्टिगत रखते हुए समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी के लिए पुराने जूट बारदाने की दर में वृद्धि कर दी है। अब पुराने बारदाने की दर 25 रुपए प्रति नग होगी। इसके पहले पुराने बारदाने की दर 18 रुपये प्रति नग निर्धारित की गई थी।किसानों को नहीं होनी चाहिए परेशानीः वसंतजिले भर में धान खरीदी किए जाने के दौरान कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के विकासखंड पथरिया के धान उपार्जन केंद्र भटगांव, विकासखंड मुंगेली के धान उपार्जन केंद्र गीधा और विकासखंड लोरमी के धान उपार्जन केंद्र गोड़खाम्ही एवं बोड़तरा का भ्रमण कर धान खरीदी कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से मुलाकात की और उनसे उपार्जन केंद्र में लाए गए धान की मात्रा, धान का उत्पादन, धान का समर्थन मूल्य आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। धान के लिए 1940 रूपये प्रति क्िवटल और ग्रेड ए धान के लिए 1960 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित की गई। कलेक्टर वसंत ने नमी नापक यंत्र का अवलोकन किया और समिति प्रबंधकों से कंप्यूटर सेंट, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर, पालीथीन कव्हर, डेनेज मटेरियल, स्टेकिंग एवं परिवहन, रखरखाव आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और बड़ी संख्या में कृषकगण मौजूद थे।सभी किसानों की होगी धान की खरीदीपथरिया(नईदुनिया न्यूज)। सेवा सहकारी समिति पड़ियाइन में जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा धान खरीदी केंद्र में किसान के धान का तौल कर शुभांरभ की। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार की किसानों के लिए बहुत ही जनकल्याणकारी योजना में से एक धान खरीदी की शुरुआत की गई है। कांग्रेस सरकार प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान 2500 रुपए प्रति क्िवटल के दर से खरीदी कर रही है। पंजीयन कराए गए सभी किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को जागेश्वरी वर्मा ने प्रोत्साहित की। कार्यक्रम में निरीक्षण के लिए पहुंची अतिरिक्त कलेक्टर, एसडीएम पथरिया प्रिया गोयल ने खरीदी केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी। उन्होंने प्रभारी को कहा कि किसानों को कोई असुविधा नहीं हो । कार्यक्रम में सेवा समिति के सदस्य ओम प्रकाश साहू,राजेंद्र लोधी, खिलेश्वर साहू ,राजेंद्र साहू, भगवती ध्रुव,रामेश्वर ध्रुव चंद्रिका राकेश,मुनीर मोहम्मद,कामाता राजपूत, झुमुक लाल साहू अन्य किसान उपस्थित रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network