rojgarकैरियर

Sarkari Jobs : 12वीं पास के लिए कांस्टेबल और इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, आज से भरें फॉर्म…

UKSSSC Sarkari Jobs : उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है. उत्तराखंड सबॉर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने इंटरमीडिएट लेवल परीक्षा 2023 के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके जरिए ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल, एक्साइज कांस्टेबल, डिप्टी एक्साइज इंस्पेक्टर, हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 सहित ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले कई पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर है. आवेदन 11 दिसंबर को शुरू होगा. आवेदन यूकेएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में ही करना है. किसी और तरीके से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

नोटिफिकेशन के अनुसार 118 वैकेंसी ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल की, एक्साइज कांस्टेबल की 100, एक्साइज डिपार्टमेंट में ही 100 वैकेंसी डिप्टी एक्साइज इंस्पेक्टर की है. इसके अलावा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौदद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 14 वैकेंसी हॉस्टल मैनेजर और महिला कल्याण विभाग में गृह माता या हाउस कीपर की 2 वैकेंसी है. इस तरह कुल 236 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल/एक्साइज कांस्टेबल/हॉस्टल मैनेजर- वेतनमान 21700-69100 (लेवल-3)
डिप्टी एक्साइज कांस्टेबल- वेतनमान 29200-92300 (लेवल-5)
हाउस कीपर- वेतनमान 25500-81100 (लेवल-4)

योग्यता

उत्तराखंड में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. योग्यता केसंबंध में डिटेल जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन चेक करें.

आवेदन शुल्क

उत्तराखंड में निकली भर्ती के लिए सामान्य वर्ग, उत्तराखंड के ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है. जबकि उत्तराखंड के एससी, एसटी, इडब्लूएस व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये है. अनाथ बच्चों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

UKSSSC Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button