
रायपुर। बलौदा बाजार जिले के टोडोपार में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में ड्राइवर समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग कसडोल से रायपुर सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। टोडोपार इलाके में कोहरे और तेज रफ्तार के चलते स्कॉर्पियो का ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद की।
सभी 6 घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर चोटें बताई हैं। पुलिस टीम हादसे की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कोहरे और लापरवाही वाली तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।