rojgar

121 पदों के लिए 22 दिसम्बर को रोजगार मेला का आयोजन…

दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 22 दिसम्बर 2023 को समय प्रातः 10.30 बजे से 3.00 बजे तक खण्डेलवाल भवन, सरकारी अस्पताल के सामने, वार्ड क्र. 20, वैशाली नगर भिलाई में किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक एस. आर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर चिखली पो. जेवरा सिरसा रोड दुर्ग के लिए 121 पद रिक्त हैं।

जिसमें नर्सिंग स्टॉफ, डायलायसिस टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस, फिजियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, आप्थेल्मिक टेक्नीशियन, पैथोलॉजी लैब, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन, ड्राइवर, कार्पाेरेट मेन, गार्ड, अकाउंटेंट, फार्मसिस्ट, कोम्पो. ओपी, जीएम मार्केटिंग, प्लंबर मल्टिपल वर्कर, टीपीए इंचार्ज नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट पद शामिल है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमंेट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button